Hindi NewsEntertainment NewsRamanand Sagar Ramayan re release Sita actress Dipika Chikhlia shares excitement in instagram post

Ramayan की वापसी पर 'सीता' ने जाहिर की खुशी, बोलीं- ऐसा लग रहा है इतिहास...

2020 के बाद अब 2021 में एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' स्क्रीन पर वापस लौट रही है। कोविड-19 के बढ़ते केसेस के कारण से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। वहीं इस बीच बीते साल की तरह इस साल...

Ramayan की वापसी पर 'सीता' ने जाहिर की खुशी, बोलीं- ऐसा लग रहा है इतिहास...
Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 April 2021 11:38 PM
हमें फॉलो करें

2020 के बाद अब 2021 में एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' स्क्रीन पर वापस लौट रही है। कोविड-19 के बढ़ते केसेस के कारण से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। वहीं इस बीच बीते साल की तरह इस साल भी धार्मिक धारावाहिक का दोबारा टेलीकास्ट किया जा रहा है। वहीं इस खबर पर 'रामायण' की 'सीता' यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर माता सीता के अवतार में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत एक्साइटेड हूं ये शेयर करते हुए कि रामायण इस साल भी छोटे पर्दे पर वापसी करेगी। रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान टेलीकास्ट हुई थी, और ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। ये शो मेरी जिंदगी का ही नहीं बल्कि कई भरतीय परिवारों की जिंदगियों का बड़ा हिस्सा सालों से बना हुआ है।'

उन्होंने आगे लिखा 'आइए हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ी के साथ शेयर करिए रामयाण का ज्ञान। स्टार भारत पर देखिए हर रात 7 बजे रामानंद सागर की रामायण'।

— STAR भारत (@StarBharat) April 13, 2021

बता दें कि अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी समेत कई दिग्गज स्टार्स से सजे धारावाहिक 'रामायण' को स्टार भारत पर रिलीज किया जा रहा है। इस चैनल के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि 'पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए #रामायण #ramayan हर शाम 7 बजे'। रामायण के री-टेलीकास्ट पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें