Hindi NewsEntertainment Newsram teri ganga maili actres mandakini comeback after 26 years know about actress controversial life - Entertainment News India

Mandakini Comeback : 'राम तेरी गंगा मैली' में की थी बोल्डनेस की हद पार, दाउद के साथ भी जुड़ा था नाम, जानें मंंदाकिनी के किस्सों के बारे में

Bold Actress Mandakini : मंदाकिनी अपने समय की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन दिया था जिसके चर्चे आज भी होते हैं। वह अब फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

Mandakini Comeback : 'राम तेरी गंगा मैली' में की थी बोल्डनेस की हद पार, दाउद के साथ भी जुड़ा था नाम, जानें मंंदाकिनी के किस्सों के बारे में
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 April 2022 11:16 AM
हमें फॉलो करें

मंदाकिनी का नाम जब भी लिया जाता है तो सबकी आंखों में फिल्म राम तेरी गंगा मैली का उनका किरदार दिखता है। मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन भी दिए थे जिस वजह से वह ज्यादा चर्चा में आई थीं। हालांकि मंदाकिनी काफी समय से फिल्मों से दूर थीं। वह अपनी पर्सनल लाइफ में ही बिजी थीं। इसी बीच अब मंदाकिनी 26 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। मंदाकिनी की वापसी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि मंदाकिनी काफी कॉन्ट्रवर्सी में रही हैं। तो बताते हैं उनकी लाइफ के बारे में।

राम तेरी गंगा मैली से जीता दर्शकों का दिल

मंदाकिनी का असली नाम यासमिन जोसेफ है। राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए खोजा। उन्होंने ही यासमिन का नाम मंदाकिनी रखा। इस फिल्म में मंदाकिनी के साथ राजीव कपूर लीड रोल में थे। फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी, स्पेशयली मंदाकिनी के झरने वाले सीन को लेकर जिसमें वह झरने में भीगते हुए व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई दिखी थीं। ये सीन काफी बोल्ड था और इस सीन को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। मंदाकिनी को इसके बाद बोल्ड एक्ट्रेस की कैटेगरी में डाल दिया था। उस वक्त राज कपूर ने कैसे सेंसर से ये सीन पास करवाया ये अब तक नहीं पता।

दाउद के साथ जुड़ा नाम

साल 1994 में मंदाकिनी का नाम दाउस इब्राहिम के साथ जुड़ा था जिसके बाद बड़ा बवाल मचा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि मंदाकिनी ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया है। लेकिन एक बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था जिसके बाद हर अखबार में दोनों के अफेयर की खबरें छाई हुई थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दाउस के साथ सिर्फ दोस्त हैं। वह कुछ शोज के लिए दुबई गई थीं और वहीं वह उनसे मिलीं।

नहीं चला फिर फिल्मों में जादू

राम तेरी गंगा मैली में बोल्ड सीन देने के बावजूद मंदाकिनी का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चला। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ डांस डांस फिल्म में काम किया। वह फिर माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब में भी नजर आईं, लेकिन वह अपना पहले जैसा जादू नहीं बिखेर पाईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदाकिनी ने फिर 1996 में एक्टिंग छोड़ दी थी क्योंकि उनकी फिल्में अच्छी नहीं जा रही थीं और डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे। ऐसा कहा जाता है कहीं न कहीं इसकी वजह मंदाकिनी और दाउद का रिश्ता भी था। 

शादी करके हुईं सैटल

मंदाकिनी ने फिर कई कॉन्ट्रोर्सीज के बाद डॉक्टर काग्युर टी ठाकुर से शादी की जो पहले बुद्धिस्ट मॉन्क थे। वह दलाई लामा को फॉलो करते थे। इसके बाद मंदाकिनी ने नॉर्मल लाइफ की शुरुआत की। अपने पति को लेकर मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरे पति काफी समय तक मॉन्क थे। शादी और बच्चों के बाद मैं परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हूं।

मंदाकिनी के कमबैक की बात करें तो अब वह अपने बेटे के गाने मां ओ मां में नजर आएंगी। इस गाने में मंदाकिनी अपने बेटे के साथ नजर आएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें