'अभय 2' में खतरनाक साइको किलर बने हैं राम कपूर, कहा- मेरा किरदार दर्शकों को चौंका देगा
एक्टर कुणाल खेमू की पॉप्युलर वेब सीरीज अभय का दूसरा सीजन आ रहा है। 18 जून को सीरीज का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कुणाल के अलावा एक्टर राम कपूर की भी झलक देखने को मिली। वेब सीरीज अभय 2 में...
एक्टर कुणाल खेमू की पॉप्युलर वेब सीरीज अभय का दूसरा सीजन आ रहा है। 18 जून को सीरीज का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कुणाल के अलावा एक्टर राम कपूर की भी झलक देखने को मिली। वेब सीरीज अभय 2 में कुणाल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, राम कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। उन्होंने एक खतरनाक साइको किलर का कैरेक्टर प्ले किया है।
प्रोमो में राम कपूर का खतरनाक लुक देखने को मिला। राम ने बताया कि साइको किलर का रोल करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, "यह प्रोमो तो बस एक झलक भर है। मेरा किरदार दर्शकों को हैरान कर देगा। उसका कोई नाम नहीं है, वह एक अनसुलझी पहेली की तरह है, एक हद से ज्यादा रहस्यमयी साइको किलर या सुपर विलेन। इसकी स्क्रिप्ट किरदार के साथ जुड़ी हुई है, जो कई परतों में हैं। इसे निभाना मेरे लिए बहुत कठिन था। ऐसा रोल मैंने पहली बार किया है।''
Iss chor police ke khel mein ek naya shaitaan ghus chuka hai. Woh sabse alag hai aur isliye sabse zyada khatarnaak.
Iss haiwan ko rokna mera maksad nahi, meri zidd hai! #TheRoadToJustice #AbhayOnZEE5 #ComingSoon @kunalkemmu @RamKapoor @kenghosh @ZEE5Premium pic.twitter.com/S2bT7kPTT2
— Abhay_ZEE5 (@AbhayOnZEE5) June 18, 2020
9 घंटे की पूछताछ के दौरान सुशांत संग अपने निजी रिश्ते-डिप्रेशन और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे
वेब सीरीज अभय 2 के मेकर्स ने प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, ''इस चोर-पुलिस के खेल में एक नया शैतान घुस गया है। वो सबसे अलग है इसलिए ज्यादा खतरनाक। इस हैवान को रोकना मेरा मकसद नहीं, जिद है।'' प्रोमो वीडियो को फैन्स ने बहुत पसंद किया। अब फैन्स बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।