राम गोपाल वर्मा ने कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- दुनिया में तुम्हारे जैसी एक्ट्रेस नहीं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को लेकर इन दिनों चारों तरफ चर्चाएं हैं। जहां एक तरफ उन्हें अपनी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म...

राम गोपाल वर्मा ने कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- दुनिया में तुम्हारे जैसी एक्ट्रेस नहीं

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को लेकर इन दिनों चारों तरफ चर्चाएं हैं। जहां एक तरफ उन्हें अपनी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'थलाइवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं इस ट्रेलर के लिए कंगना को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। इस बीच कंगना को इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की भी जबरदस्त तारीफें मिली हैं। इसके बाद पोस्ट के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर सबके सामने कंगना से माफी भी मांगी है।

जब हॉलीवुड की हस्तियों से की खुद की तुलना

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा- 'कंगना जो भी मजबूत राय रखता है, उसे कड़ी प्रतिक्रियाएं मिलती ही हैं। मैं ये स्वीकार करना चाहूंगा कि मुझे लगा थी कि आपने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर बोल दिया था कि, जब आपने खुद की हॉलीवुड की महान हस्तियों से तुलना की थी। लेकिन अब मैं माफी मांगता हूं और इस बात से सौ प्रतिशत सहमत हूं कि इस दुनिया में आपके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है'।

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 24, 2021

 

थलाइवी की तारीफें

बता दें कि इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर 'थलाइवी' के लिए कंगना की जमकर तारीफें की थीं। उन्होंने लिखा था- 'कंगना ...मैं कुछ बातों में और कुछ अतिशयोक्तियों पर आपसे असहमत हो सकता हूं, लेकिन मैं आपको सलाम करता हूं । सुपर डुपर थलाइवी के लिए... फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी'।

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2021

 

कंगना ने दिया था जवाब

इस पर जवाब देते हुए कंगना ने लिखा था- 'सर! ... मैं आपकी बात से सहमत हूं... मुझे आप बहुत पसंद है और मैं आपकी हमेशा बहुत सराहना करती हूं। अहंकार से भरी इस मृत पड़ी दुनिया में जहां लोगों का इगो और प्राइड बहुत ही जल्दी आहत हो जाया करता है। वहीं आप किसी बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। यहां तक कि आप खुद को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। मैं आपकी इस खूबी की तारीफ करती हूं...मेरी तारीफ करने के लिए धन्यवाद'।

Utkarsha Srivastava

लेखक के बारे में

Utkarsha Srivastava
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़राम गोपाल वर्मा ने कंगना से मांगी माफी,कहा-दुनिया में तुम्हारे जैसी...