फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनराखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया।

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSat, 28 Jan 2023 09:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। जया सावंत की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ समय से राखी सोशल मीडिया पर मां के हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं। पपराजी से बात करते हुए कई बार वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

स्थिति गंभीर बनी हुई थी- राखी
राखी के फैन्स लगातार उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे थे। उन्होंने अस्पताल से अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से गुजारिश की थी सभी दुआ करें कि उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। राखी के लिए यह सदमे की तरह है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है। राखी ने कहा, 'मां अब नहीं रहीं।' उन्होंने बताया कि उनकी मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया। वह गंभीर स्थिति में थी। कैंसर उनके किडनी और फेफड़ों तक में फैल गया था। अपनी बात कहते-कहते राखी रोने लग गईं।

कैंसर से लंबी लड़ाई
राखी की मां पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इससे लंबी लड़ाई लड़ी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार भी आया था। राखी पहले यह भी बता चुकी हैं मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। सलमान बीच-बीच में उनकी मां की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया करते थे।

सेट से सीधे पहुंची थीं अस्पताल
राखी हाल ही में बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने पहुंची थीं। बाहर निकलने पर उन्हें पता चला कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं है। वह बिग बॉस से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंची थीं। शो से बाहर आने पर उन्होंने पपराजी को भी बताया कि वह अस्पताल जा रही हैं। उनकी मां की तबीयत बहुत खराब हो गई है। 
 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।