Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़rakesh roshan cries after hearing news of rishi kapoor death ranbir kapoor handled him

रणबीर ने राकेश रोशन को फोन पर दी थी पिता ऋषि कपूर के निधन की जानकारी, जानें फिर क्या हुआ

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा है। किसी ने सोचा नहीं था कि वह इस तरह दुनिया को अलविदा कहकर चले जाएंगे। ऋषि कपूर के जाने से करीबी दोस्त राकेश रोशन सदमे में हैं। जब उन्हें इस बात की खबर...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 1 May 2020 03:47 PM
हमें फॉलो करें

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा है। किसी ने सोचा नहीं था कि वह इस तरह दुनिया को अलविदा कहकर चले जाएंगे। ऋषि कपूर के जाने से करीबी दोस्त राकेश रोशन सदमे में हैं। जब उन्हें इस बात की खबर मिली कि ऋषि नहीं रहे तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान रणबीर कपूर ने उन्हें संभाला और उनकी हिम्मत बढ़ाई।

मिड डे के साथ बातचीत के दौरान राकेश ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन की जानकारी मुझे रणबीर कपूर ने ही दी थी। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त ने उनसे ऋषि की सेहत के बारे में पूछा था। इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होंने रणधीर कपूर को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

पिता ऋषि कपूर के निधन बारें में बहन रिद्धिमा को बताते वक्त रोने लगे थे रणबीर कपूर! मां नीतू ने संभाला गमगीन माहौल

इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर फोन किया। रणबीर ने उन्हें फोन पर पिता के निधन की जानकारी दी और यह बात सुनकर राकेश हैरान हो गए। राकेश के आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने बताया कि मुझे रणबीर को सांत्वना देना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय वह मेरा हौसला बढ़ा रहे थे।
जब करिश्मा कपूर की वजह से निरहुआ को मिली थी सजा, जानें पूरा मामला

बता दें कि ऋषि बीते दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। 29 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें