बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में खबर आई कि राज कुंद्रा ने अपने बेटे वियान को लैम्बोर्गिनी कार खरीद कर गिफ्ट की है। इस पर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस खबर को पब्लिश करने वाली मैगजीन की निंदा की है।
राज कुंद्रा ने ट्विटर अकाउंट पर मैगजीन में छपे आर्टिकल का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ''विश्वसनीय मैगजीन, लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गया आर्टिकल। कृप्या इस बात उल्लेख करें कि लैम्बो एक टॉय लैम्बो कार थी। #फेक न्यूज।'' आर्टिकल में बताया गया था कि राज कुंद्रा ने बेटे वियान के बर्थडे पर उन्हें यह लग्जरी कार गिफ्ट की थी।
रोहनप्रीत सिंह ने पत्नी नेहा कक्कड़ के लिए गाया रोमांटिक सॉन्ग, सिंगर बोलीं- आई लव यू
https://t.co/MVe3fx8Z2U such a credible magazine but such a badly researched article! Kindly mention the Lambo was a toy Lambo car! #fakenews 👏 slow clap
— Raj Kundra (@TheRajKundra) January 8, 2021
मालूम हो कि शिल्पा और राज कुंद्रा के बेटे वियान का जन्म साल 2012 में हुआ था। इसके बाद पिछले साल शिल्पा सेरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने बेटी का नाम समीशा रखा है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद सब्बीर खान की 'निकम्मा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अभिमन्यु दासानी के साथ लीड रोल में हैं।
अर्जुन कपूर और सैफ अली खान समेत भूत-पुलिस की पूरी टीम शूटिंग के लिए पहुंची जैसलमेर
इस फिल्म से शिर्ले सेतिया बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं। फिल्म मूल रूप से जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान और प्रणिता सुभाष के साथ फिल्म हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी। प्रियदर्शन द्वारा यह निर्देशित फिल्म उनकी 2003 की कॉमेडी फिल्म हंगामा की अगली कड़ी है।