Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़raj kundra reaction on shilpa shetty cooking see this funny video

राज कुंद्रा ने कहा कुछ ऐसा कि गुस्से में शिल्पा शेट्टी ने दिखाया चाकू, देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन दिनों घर में एक दूसरे के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। दोनों टिक टॉक पर कई फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर अपना एक वीडियो शेयर किया...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 12 April 2020 04:42 PM
हमें फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन दिनों घर में एक दूसरे के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। दोनों टिक टॉक पर कई फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा किचन में काम कर रही हैं और राज आते हैं और पूछते हैं कि ये जो तुमने बनाया है इसे क्या कहते हैं तो शिल्पा कहती हैं क्यों पूछ रहे हो। इसके बाद राज कहते हैं, अरे मुझे ऊपर जाने के बाद जवाब देना होगा कि क्या खाकर मरा था।

राज की इस बात को सुनकर शिल्पा, राज को गुस्से में चाकू दिखाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

राज ने शिल्पा को मारा झाड़ू...

इससे पहले दोनों का जो वीडियो सामने आया था जिसमें शिल्पा राज से कहती हैं, ऐ जानू चलो झाड़ू मारो। राज कहते हैं, मैं नहीं मारूंगा। फिर शिल्पा कहती हैं, मैंने बोला झाड़ू मार।

इसके बाद राज झाड़ू लेते हैं और शिल्पा को झाड़ू से मारते हैं, जिससे शिल्पा भी शॉक्ड हो जाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

पीएम केयर फंड में दोनों ने दान किए 21 लाख...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पीएम केयर फंड में 21 लाख दान किए हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इंसानियत के नाते, देश को और नागरिकों को हमारी जरुरत है। यही वक्त है जब हमें अपना काम करना चाहिए। राज कुंद्रा और मैं नरेंद्र मोदी की पीएम केयर्स फंड में 21 लाख दान दे रहे हैं। समुद्र में हर बूंद मायने रखती है। इसलिए मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि आप भी मदद के लिए आगे आएं। आइए मिलकर कोरोना वायरस से जंग जीते। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें