Parineeti Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे आदित्य ठाकरे, बोले- 'आज राजनीति नहीं, रागनीति...'
परिणीति-राघव की शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गजों को एक साथ नजर आएंगे। शादी में शरीक होने के लिए लगातार वीआईपी मेहमानों का आना लगा है। अब आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। परिणीति को ब्याहने उनके सपनों को राजा राघव जल्द ही पहुंचने वाले हैं। इस शादी को यादगार बनाने के लिए लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गजों को एक साथ नजर आएंगे। शादी में शरीक होने के लिए लगातार वीआईपी मेहमानों का आना लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी में शामिल होने के लिए पहले ही पहुंच चुके हैं। वहीं, अब आदित्य ठाकरे भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।
राजनीति नहीं, रागनीति की बात करो...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए आदित्य ठाकरे उदयपुर पहुंच गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे पैपराजी ने जैसे ही राजनीति को लेकर सवाल किया आदित्य के दो-टूक जवाब ने सभी की बोलती बंद कर दी। आदित्य ने पैपराजी से कहा, 'आज राजनीति नहीं, रागनीति है..., राघव और परिणीति की शादी के लिए बहुत ही आनंद है।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राघव से बड़ी हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 में हुआ है जबकि उनके मंगेतर राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर, 1988 में हुआ है। इस हिसाब से दोनों की उम्र में 21 दिन का अंतर है। दूसरी तरफ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। इस समय पर प्रियंका चोपड़ा की उम्र 40 साल और उनके पति निक जोनस की उम्र 30 साल है।
