फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsRaghav Chadha First Photo Leak From Venue Befor wedding With Parineeti Chopra

शुरू हुई शादी की तैयारियां, कैमरे में कैद हुई राघव चड्ढा की पहली झलक, इस अंदाज में नजर आए दूल्हे राजा

24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए दोनों राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर को चुना। शादी से पहले राघव की पहली तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।

शुरू हुई शादी की तैयारियां, कैमरे में कैद हुई राघव चड्ढा की पहली झलक, इस अंदाज में नजर आए दूल्हे राजा
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की लाइफ का आज बहुत बड़ा दिन है। आज यानी 24 सितंबर को दोनों शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे हैं। परिणीति और राघव ने अपनी शाही शादी के लिए राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर को चुना। इस शादी को रॉयल बनाने के लिए छोटी से छोटी चीज का विशेष ध्यान रखा गया है। शादी से पहले कल यानी शनिवार को इनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की। संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं, अब शादी के कुछ ही घंटों पहले राघव चड्ढा की पहली तस्वीर सामने आई है।

कैमरे में कैद हुई दूल्हे राजा की पहली झलक
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को अब कुछ घंटे बचे हैं। ऐसे में हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच वेन्यू से राघव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी हल्की सी झलक नजर आ रही है। इस तस्वीर में राघव चड्ढा सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका बैक दिख रहा है। फोटो में राघव का फेस साफ नजर नहीं आ रहा है। उनके साथ कई सारे लोग सफेद कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।


 

सोशल मीडिया पर छाया राघव-परिणीति का लुक
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी शनिवार यानी 23 सितंबर को हुई। संगीत सेरेमनी में सिंगर नवराज हंस ने अपनी दमदार आवाज से समां बांध दिया। उनके गानों पर कपल भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया। इस दौरान दोनों के लुक की बात करें तो परिणीति ने सिल्वर कलर की सीक्वेंस वर्क का लहंगा पहना था। इस ड्रेस के साथ लॉन्ग श्रग कैरी किया गया। एक्ट्रेस ने लाइट चोकर ज्वैलरी कैरी की, जो उनकी ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहा है। वहीं, परिणीति ने अपने बालों को ओपन रखा है। अब बात करते हैं राघव के लुक की तो उन्होंने सिंपल सा ब्लैक कलर का सूट कैरी किया था, जिसमें वह काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें