Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Proposing Prank on Mouni Roy By Vinay Thakur and Rajkumar Rao while made in china promotion

जब राजकुमार राव ने किया था ये मजेदार प्रैंक, गुस्से में चीखने चिल्लाने लगी थीं मौनी रॉय

मौनी रॉय, राजकुमार राव, मेड इन चाइना, विनय ठाकुर, नागिन, मौनी रॉय की फिल्में, मौनी रॉय फोटोज, मौनी रॉय खबरें, मौनी रॉय न्यूज, मौनी रॉय लाइफ, मौनी रॉय इंस्टाग्राम, मौनी रॉय वीडियोज, राजकुमार राव...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईMon, 8 Feb 2021 01:26 PM
हमें फॉलो करें

मौनी रॉय, राजकुमार राव, मेड इन चाइना, विनय ठाकुर, नागिन, मौनी रॉय की फिल्में, मौनी रॉय फोटोज, मौनी रॉय खबरें, मौनी रॉय न्यूज, मौनी रॉय लाइफ, मौनी रॉय इंस्टाग्राम, मौनी रॉय वीडियोज, राजकुमार राव फिल्में, राजकुमार राव मूवीज, राजकुमार राव इंस्टाग्राम, राजकुमार राव फोटोज

मनोरंजन जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी दर्शकों का दिल जीता है। टीवी पर 'नागिन' बनकर दिल जीतने वालीं मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शुमार हैं। मौनी का हाल फिलहाल में एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जो साल 2019 का है। तो चलिए आपको बताते हैं उसके बारे में और दिखाते हैं वीडियो।

दरअसल ये वीडियो साल 2019 का है, जिस वक्त मौनी रॉय और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। उस वक्त विनय ठाकुर ने राजकुमार राव के साथ मिलकर मौनी रॉय के साथ एक प्रैंक किया था। प्रैंक में दिखता है कि विनय, मौनी के पास आते हैं और फिर घुटने पर बैठकर उनसे गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रपोज करते हैं।

मौनी पहले तो मुस्कुराती हैं लेकिन फिर विनय को टालने की कोशिश करती हैं। ये देखकर राजकुमार आगे आते हैं और विनय को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन विनय, राजकुमार के पेट में मार देते हैं, जिससे वो सोफे पर गिर जाते हैं। ये देखकर मौनी डर जाती हैं और गुस्से में चिल्लाने लगती हैं। तभी राजकुमार और विनय हंसने लगते हैं और फिर मौनी को बताते हैं कि ये एक प्रैंक था।

वैसे बात मौनी रॉय के करियर की करें तो अभिनेत्री ने छोटे पर्दे के बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद यश स्टारर 'केजीएफ' में गाने 'गली गली' से सभी का दिल जीत लिया। गोल्ड के अलावा मौनी, जॉन अब्राहम के साथ 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं मौनी ने ओटटी पर लंदन कॉन्फिडेंशियल में भी अपना जलवा बिखेरा है। बता दें कि मौनी जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें