Hindi NewsEntertainment NewsProducer Nitin Manmohan suffered heart attack admitted to a hospital

‘लाडला’ के निर्माता नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर

निर्माता नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की शाम को उन्हें दिल का दौरा आया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया।

‘लाडला’ के निर्माता नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 4 Dec 2022 10:55 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शविवार की शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की ओर जानकारी दी गई है कि नितिन मनमोहन अभी आईसीयू में हैं। डॉक्टरों ने बताया उन्हें कल रात कार्डिएक इश्यूज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर है।

नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'लाडला' और 'दस' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं जिन्होंने 'ब्रह्माचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' में एक्टिंग की थी। मनमोहन फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते थे।

अभी भी वेंटिलेटर पर हैं निर्माता

ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नितिन मनमोहन इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे हैं हालांकि उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर्स स्थिर हैं लेकिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभी भी वो वेंटिलेटर पर हैं।‘ सूत्र ने आगे कहा, ‘डॉक्टरों की टीम उन्हें देख रही है। उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उम्मीद है सब ठीक होगा।‘

अक्षय खन्ना देखने पहुंचे

नितिन मनमोहन के परिवार के सदस्य इस वक्त चिंता में डूबे हैं। परिवार के लोग बीती रात को ही अस्पताल पहुंचे थे। खबर सुनने के बाद एक्टर अक्षय खन्ना कुछ दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचे। अक्षय खन्ना ने नितिन मनमोहन की फिल्मों ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल’ सहित अन्य में काम किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें