3 फिल्म्स रिलीज: Baywatch, Dear Maya, Behen Hogi Teri, कुछ ऐसी हैं कहानियां
आज बॉक्स ऑफिस पर इंडियन एक्टर्स की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्में में डियर माया और बहन होगी तेरी बॉलीवुड फिल्में हैं और बेवॉच प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है। तीनों फिल्मों डियर...
आज बॉक्स ऑफिस पर इंडियन एक्टर्स की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्में में डियर माया और बहन होगी तेरी बॉलीवुड फिल्में हैं और बेवॉच प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है। तीनों फिल्मों डियर माया, बहन होगी और बेवॉच में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
'बेवॉच' प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है। प्रियंका फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म 'बेवॉच' के डायरेक्टर सेथ गॉर्डोन हैं। यह फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। बेवॉच टीवी सीरीज के बाद बनाई जा रही एक्शन कॉमेडी फिल्म है। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार (विक्टोरिया) के बारे में बताया था कि वह बहुत ही बुरी और चालाक लड़की है। मैं और विक्टोरिया बहुत अलग हैं। फिल्म में प्रियंका एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी हॉलीवुड में भी प्रियंका ने जलवा बिखेर रखा है। उन्हें 'क्वांटिको' के लिए दूसरा पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला चुका है।
लंबे समय से फिल्मों से दूर 'इलू इलू गर्ल' के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने 'डियर माया' से कमबैक किया है। फिल्म 'डियर माया' को इम्तियाज अली की असिस्टेंट डायरेक्टर सुनैना भटनागर लेकर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए दो एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
फिल्म की कहानी 40 साल की माया (मनीषा कोइराला) नाम के किरदार की है जो शिमला में रहती है। वो कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलती है। उसके साथ घर में चिड़िया और दो कुत्ते रहते हैं। कभी बाहर ना निकलने की वजह से उसकी तरफ 16 साल की पड़ोसी एना (मदीहा इमाम) और उसकी शरारती बेस्ट फ्रेंड इरा (श्रेया चौधरी) का ध्यान जाता है। अतीत में हुई घटना की वजह से माया ने कभी किसी आदमी के प्यार को महसूस नहीं किया होता है। इस बात का पता जब उसकी पड़ोसी को चलता है तो उसकी तो इरा एना को माया के अतीत से किसी अनाम आशिक के नाम पर लव लेटर लिखने के लिए मना लेती है।
फिल्म 'बहन होगी तेरी' राजकुमार राव और श्रुति हासन की क्यूट लव स्टोरी है। लव स्टोरी में विलेन का काम बॉलीवुड के बैडमैन यानी गुलशन ग्रोवर कर रहे हैं। गुलशन इस फिल्म में धप्पी दादा के रोल में हैं, जो पेशे से एक पूर्व पहलवान भी है। अजय पन्नालाल द्वारा निर्देशित 'बहन होगी तेरी' एक रोमांटिक कॉमिडी फिल्म है, जिसमें दो प्यार करने वाले पड़ोसी होते हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम गट्टू है और वह एक जागरण मंडली में काम करता है।