Hindi NewsEntertainment Newspriyanka-chopra-wore rs-1-40-lakh-jimmy-choo-sandals-in-royal-wedding

Royal Wedding में प्रियंका ने पहनी इतनी महंगी सैंडल, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग को लेकर चर्चाओं का दौर थम नहीं रहा है, लेकिन हम यहां एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, भारत में इस शादी...

Royal Wedding में प्रियंका ने पहनी इतनी महंगी सैंडल, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 21 May 2018 11:01 PM
हमें फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग को लेकर चर्चाओं का दौर थम नहीं रहा है, लेकिन हम यहां एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, भारत में इस शादी की जितनी चर्चाएं हुई हैं, उतनी ही चर्चाएं प्रियंका चोपड़ा की भी हुई हैं। प्रियंका रॉयल वेडिंग में अपने आउटफिट्स को लेकर भारतीय और विदेशी मीडिया में चर्चाओं में रही और इसके बाद रॉयल रिसेप्शन को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा की खूब चर्चाएं हुई। लेकिन इन दिनों रॉयल वेडिंग में प्रियंका के पहने हुए सैंडल्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल प्रियंका ने इस रॉयल वेडिंग में जिम्मी चू सैंडल्स पहनी थी और इनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका ने पहनी इतने लाख की सैंडल...
प्रियंका की इन हील्स की कीमत तकरीबन 1.40 लाख रुपये थी। वैसे रॉयल वेडिंग में प्रियंका की मौजूदगी को फॉरेन मीडिया ने भी प्रमुखता से कवर किया था। प्रियंका ने फॉरेन मीडिया द्वारा किए गए ट्वीट को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर री-ट्वीट भी किया है।

प्रियंका ने इस रॉयल वेडिंग में अपने आउटफिट्स से तो चर्चाएं बटोरी ही मेगन से उनकी पक्की दोस्ती भी खूब चर्चाओं में रही है। प्रियंका ने मेगन की रॉयल वेडिंग पर विवियन वेस्टवुड का डिजाइन किया हुआ कस्टम मेड लेवेंडर पहना हुआ था। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें