ग्लैमरस लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, येलो-फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में दिखीं कुछ ऐसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में मंगेतर निक जोनास का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के बाद प्रियंका बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की...
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में मंगेतर निक जोनास का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के बाद प्रियंका बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई में शामिल होने के इटली गई हुई है। इटली से प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहट हॉट और प्यारी लग रही हैं। आपको बता दें कि इस फोटो में प्रियंका की खूबसूरती से कही ज्यादा उनकी येलो और रेड कलर के फ्लोरल प्रिंट ड्रेस की जा रही है।
प्रियंका ने अपने आउटफिट को पूरा करते हुए हाथ में ड्रेस की मैचिंग का पर्स कैरी किया हुआ है साथ में कमर में उन्होंने रेड कलर की बेल्ट लगाई हुईं है। इस स्टाइल उन पर बेहद जच रहा है। प्रिंयका ने पैरों में रेड वैली पहन कर इस स्टाइल को और भी गॉर्जियस बना दिया है।
डिप क्लिवेज येलो ड्रेस में वह कहर ढा रही हैं। प्रियंका ने गले में क्यूट निकलेस डाला हुआ है। आंखों पर ब्लैक गोगल पहनकर उन्होंने यह साबित कर दिया है की फैशन के मामले में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता है।
आपको बता दें कि इन फोटोज में वह अपने भाई सिद्धार्थ और मां मधु चोपड़ा के साथ इटली में टाइम स्पेंड करती नजर आईं। प्रियंका की यह फोटो इंगेजमेंट सेरेमनी खत्म होने के बाद की है। इस फोटोज को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि, उन्होंने किसी भी फोटो पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है।