Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra was scared in the early days of her career said I did not know anyone

करियर के शुरुआती दिनों में डरी हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मैं किसी को जानती नहीं थी और...

प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज जीता और फिर एक्टिंग में डेब्यू किया। प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो किसी को जानती नहीं थीं और वह डरी हुई थीं।

करियर के शुरुआती दिनों में डरी हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मैं किसी को जानती नहीं थी और...
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 27 May 2023 03:05 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा अपनी बोल्ड च्वॉइस के लिए जानी जाती हैं। आज उनकी पहचान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में है। प्रियंका ने हाल के दिनों में बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए। अब एक्ट्रेस ने  बताया  कि करियर के शुरुआत मे वह छोटी-छोटी चीजों को बहुत गंभीरता से लेती थीं। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त डरी हुई लड़की थीं। प्रियंका ने 2018 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म Thamizhan से एक्टिंग में करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में उनकी फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' थी।

खुद को सेंसेटिव मानती हैं प्रियंका
प्रियंका से पूछा गया कि वह अपने बीते दिन को लेकर कोई एक बात क्या कहना चाहेंगी। फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगी कि चिल करो। यह उतना बुरा नहीं है। मैं छोटी-छोटी बातों को बहुत गंभीरता से लेती थी। मैं कर्क राशि वाली हूं। मैं बहुत सेंसेटिव हूं। मैं इमोशनली आहत होती थी। इससे मेरे लिए काम पर जाना मुश्किल हो जाता था क्योंकि किसी भी असफलता के बाद मुझे बोझ की तरह महसूस होता था।'

करियर की शुरुआत में कैसी थीं?
प्रियंका ने कहा, 'खासकर जब मैं 20s में फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत कर रही थी। मैं किसी को नहीं जानती थी। मैं एक डरी हुई लड़की थी जो आई और कुछ सबसे बड़े  सितारों के साथ काम किया, जिन्हें मैं टीवी पर देखते हुए बड़ी हुई हूं। मुझे लगता  है कि मैं उस लड़की के नाम एक नोट दूंगी कि तुम ठीक हो जाओगी। थोड़ा और मुस्कुराओ और प्रक्रिया को एंजॉय करो।' 

बॉलीवुड में नहीं मिल रहा था पसंद का काम
इससे पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें जो काम मिल रहा था वह उससे खुश नहीं थीं। इस वजह से उन्होंने हॉलीवुड जाने का फैसला किया। डैक्स शेपर्ड के साथ पॉडकास्ट में प्रियंका ने कहा था, उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मैं उस खेल को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे इसकी जरूरत है। एक ब्रेक।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें