Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra using marriage with nick for her career priyanka gives epic reply

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- पॉपुलर हूं तो क्या निक के साथ अपनी शादी पर गर्व नहीं महसूस कर सकती

प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस से शादी करने के बाद काफी ट्रोल किया गया है। अब प्रियंका ने निक के साथ शादी को करियर बनाने वाली कहानियों से जोड़ने वालों को करारा जवाब दिया है। प्रियंका ने कहा, मैं लोगों के...

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- पॉपुलर हूं तो क्या निक के साथ अपनी शादी पर गर्व नहीं महसूस कर सकती
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 4 June 2019 12:22 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस से शादी करने के बाद काफी ट्रोल किया गया है। अब प्रियंका ने निक के साथ शादी को करियर बनाने वाली कहानियों से जोड़ने वालों को करारा जवाब दिया है। प्रियंका ने कहा, मैं लोगों के बीच पॉपुलर हूं तो क्या मैं निक के साथ अपनी शादी को लेकर प्राउड नहीं महसूस कर सकती। जिस दिन मैं पब्लिक पर्सन बन गई उस दिन मैंने अपनी राइट टू प्रिवेसी छोड़ दी थी, लेकिन ऐसी कई बातें हैं जो मैं पर्सनल रखती हूं।

प्रियंका ने आगे कहा, जब भी मैं ट्रोल हुई हूं या लोगों ने क्रिटिसाइज किया है, हर वक्त निक जोनस उनके साथ खड़े रहे हैं।

ग्लोबल स्कैम आर्टि‍स्ट वाले आर्ट‍िकल पर प्रियंका ने कहा कि जब यह आर्ट‍िकल पब्ल‍िश हुई थी तो उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया था। लेकिन उनके परिवार वालों ने मैग्जीन के खि‍लाफ काफी नाराजगी जताई थी। उस वक्त उनके परिवार के सपोर्ट ने ही उन्हें इस खबर से अपसेट नहीं होने दिया था।

भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रिंयका चोपड़ा...

प्रियंका ने हाल ही में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें। हालांकि प्रियंका ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि निक को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें