Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra Trying To Praise Salman Khan Brother In Law film loveratri

रूठे सलमान को मनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने चुना मजेदार रास्ता, क्या दूर हो पाएगी इनके बीच की दूरी!

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलिवुड की टॉपमोस्ट हिरोइनों में शुमार हैं, बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई हैं। लंबे समय के बाद वह सलमान खान की फिल्म 'भारत'...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 10 Aug 2018 12:26 PM
हमें फॉलो करें

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलिवुड की टॉपमोस्ट हिरोइनों में शुमार हैं, बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई हैं। लंबे समय के बाद वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' कमबैक कर रही थीं। प्रियंका के इस फिल्म से जुड़ने से फैंस खुश थे। लेकिन प्रियंका ने पर्सनल कारणों फिल्म की शूटिंग के कुछ समय पहले ही फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद से कयायस लगाए जानें लगे की सलमान खान प्रियंका से काफी खफा हो गए हैं। 

इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ट्वीट किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब सलमान के साथ दोस्‍ती में आई दरार को मिटाने में लगी हैं।

सुत्रों का कहना था कि सलमान ने प्रियंका की गलती की सजा उनकी मां मधू चोपड़ा को दिया। जब मां मधु चोपड़ा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में पहूंचीं थी । तब सलमान ने मीडिया के सामने ही  उन्हें इग्नोर करते हुए वहां से निकल गए।  इस मामले पर प्रियंका की मां से मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ भी साफ-साफ कहने से इंकार कर दिया था।

इतना ही नहीं प्रियंका के इस तरह फिल्‍म छोड़ने पर सलमान ने भी बयान दिया था। जिसमें उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा था कि प्रियंका ने उनसे सच छिपाया इसीलिए यह सब हुआ। जिसके बाद माना गया कि सलमान और प्रियंका के बीच खटास आ गई है। 

इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ट्वीट किया जिसे सलमान खान से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्वीट को लेकर कहा जा रहा है प्रियंका सलमान से माफी मांगने के लिए एक नया बहाना ढूढ़ा है। 

दरअसल, सलमान खान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। प्रियंका ने इस ट्रेलर को देखा और सोशल मीडिया पर सलमान के जीजा का बॉलीवुड में आने का स्वागत किया। प्रियंका के इस ट्वीट को देखकर ऐसा लगता है कि वह दबंग खान की नाराजगी को दूर करना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने आयुष शर्मा की फिल्म के ट्रेलर को देखकर उनका बॉलीवुड में स्वागत किया।

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें