Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra Trolled on shareing her Latest Photo user say bharat mar rha hai

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, नाराज फैंस बोले- लोग मर रहे हैं और आप फोटो खिंचवा रही हैं...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत से दूर न्यूयार्क में हैं, लेकिन वहां भी उन्हें अपने देश की चिंता है। हाल ही में देसी गर्ल ने लोगों से कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित भारत को बचाने...

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, नाराज फैंस बोले- लोग मर रहे हैं और आप फोटो खिंचवा रही हैं...
Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 11 May 2021 06:25 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत से दूर न्यूयार्क में हैं, लेकिन वहां भी उन्हें अपने देश की चिंता है। हाल ही में देसी गर्ल ने लोगों से कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित भारत को बचाने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर लोगों से डोनेशन करने की बात कही थी। हालांकि इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक लेस्टेट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनकी फोटो सामने आती ही वह ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि भारत मर रहा है और आप फोटो शेयर कर रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जो अपनी फोटो शेयर की वह उसमें उन्होंने बताया है कि मैक्स फैक्टर (Max Factor) ने उन्हें और उनके पति निक जोनस को बतौर ग्लोबल एंबेसडर चुना है। अब दोनों मेकअप ब्रांड प्रोमोट करेंगे। 

फोटो में प्रियंका का लुक

अब फोटो में प्रियंका के लुक की बात करें तो  वह तस्वीर में बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। खुले मेसी बालों के साथ उन्होंने रेड लिपिस्टिक लगा रही खी है। ह्वाइट ड्रेस में वह वाकई में गजब लग रही हैं। 

 


प्रियंका चोपड़ा ट्रोल

प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। देसी गर्ल के चाहने वाले इस फोटो को देखकर बहुत ही खुश हैं। फैंस, ब्यूटीफूल, हॉटी, सेक्सी, माई लव, नाइस, गॉर्जियस जैसे शब्दों के साथ हॉर्ट और फायर इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग प्रियंका की नई फोटो देख कर नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, '' लोग मर हैं और आप फोटो क्लिक करा रही हैं, मैंने आपसे ये उमींद नहीं किया था ''। एक दूसरे यूजर ने लिखा, " भारत मर रहा है "

 


प्रियंका चोपड़ा का कोविड-19 रिलीफ कैंपेन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कोविड-19 रिलीफ (Covid-19 relief)कैंपेन चला रही हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस संग 'गिव इंडिया' (Give India) के साथ मिलकर आगे बढ़ाया है। 'गिव इंडिया' भारत में कोविड से राहत दिलाने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसकी मदद से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। इसमें कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन सेंटर, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, मेडिकल उपकरण, वैक्सीनेशन से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। इसके जरिए प्रियंका देश में कोविड -19 से बने हालातों में लोगों को मदद पहुंचाने के लिए कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें