क्राउन पहने प्रियंका चोपड़ा का थ्रोबैक वीडियो, भाई को यूं डांट के बैठाया
प्रियंका चोपड़ा का यह थ्रोबैक वीडियो तब का है जब वह मिस इंडिया रनर अप का क्राउन जीती थीं। प्रियंका के साथ उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं जिन्हें वह बैठने के लिए कहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा 17 साल की उम्र में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की रनर अप चुनी गई थीं। इसक बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। शुरुआत से उनकी रुचि मॉडलिंग और ग्लैमर की ओर था। टीएनजर प्रियंका का एक थ्रोबैक वीडियो दिखाते हैं जिसमें उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी हैं। वो किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां भाई के साथ प्रियंका फ्रंट सीट पर बैठी हैं। इस बीच सिद्धार्थ सीट से उठकर वहां से जाने के लिए बढ़ते हैं तो प्रियंका उन्हें बुलाती हैं और डांटते हुए वहां बैठाती हैं। फिर से कुर्सी पर बैठते ही सिद्धार्थ का चेहरा उतर जाता है।
क्या बोले यूजर्स
प्रियंका इस मौके पर स्काई ब्लू कलर के सलवार सूट में हैं। उन्होंने क्राउन पहना हुआ है। वीडियो पर कई यूजर्स ने कहा कि टिपिकल इंडियन बड़ी बहन। कुछ फैन ने कहा कि सभी बड़ी बहनें अपने भाई को ऐसे ही डांटती हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'हाहा क्वीन, उनकी आंखें ही काफी थी, कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं हुई।' एक ने कमेंट किया, 'प्रियंका मतलब बिजनेस।' एक ने लिखा, 'उनकी आंखें बोल रही हैं जबकि ऊंगली दिखाकर कह रही हैं चुपचाप यहां बैठ जाओ। और वह केवल 17 साल की थीं।'
ये हैं अपकमिंग फिल्म और सीरीज
प्रियंका की वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में वह दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ हैं। यह फिल्म रोड ट्रिप पर है। अभी फरहान अख्तर फिल्म के लोकेशन की खोज कर रहे हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
साल के अंत तक शुरू हो सकती है शूटिंग
फरहान अख्तर ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फिल्म को शुरू करने का हिंट दिया था। फरहान राजस्थान के रेगिस्तान में नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'गोल्ड की तलाश।' इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।