Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra steps out for the first time in 2 months shares a mask clad photo

2 महीने बाद मास्क लगाकर घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फोटो

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलिस में रह रही हैं। लॉकडाउन के बीच वह निक के साथ पिछले दो महीने से क्वारंटाइन में हैं। इस दौरान वह लगातार सोशल...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 12 May 2020 09:32 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलिस में रह रही हैं। लॉकडाउन के बीच वह निक के साथ पिछले दो महीने से क्वारंटाइन में हैं। इस दौरान वह लगातार सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर रही हैं। अब प्रियंका ने बताया कि वह दो महीने बाद घर से बाहर निकली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की है।

इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। फोटो में वह मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, आंखें कभी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली। हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने घर से बाहर निकलने का कारण तो नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ जरूरी काम के कारण ही वह बाहर निकली होंगी।

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

हाल ही में प्रियंका ने भतीजी के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। फोटोज में प्रियंका की भतीजी उन्हें पहले क्राउन पहनाती और फिर उनका मेकअप करती नजर आईं। प्रियंका ने फोटोज  शेयर करते हुए लिखा, प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।

10 साल से इरफान खान की हर फिल्म देखते हैं गांव के लोग, अब इलाके का नाम बदलकर एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थी। इसमें उन्होंने फरहान अख्तर के साथ नजर के साथ काम किया था। एक्ट्रेस जायरा वसीम भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। अब प्रियंका राजकुमार राव के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर में दिखेंगी। फिलहाल कोरोना वायरस के कारण फिल्म का काम बंद है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें