प्रियंका के संगीत पर जेठानी सोफी ने देसी स्टाइल में किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपने संगीत की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। वीडियो और तस्वीरों में आप देखेंगे कि परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी परफॉर्मेंस दी है, लेकिन इन सबके बीच जो पूरी...
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपने संगीत की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। वीडियो और तस्वीरों में आप देखेंगे कि परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी परफॉर्मेंस दी है, लेकिन इन सबके बीच जो पूरी लाइम लाइट ले गई हैं वो हैं प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर। दरअसल, संगीत के दौरान सोफी ने इंडियन आउटफिट पहना था और इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने देसी स्टाइल में डांस भी किया।
मेहंदी के दौरान भी छाईं
प्रियंका अपनी मेहंदी के दौरान बेहद सुंदर लग रही थीं, लेकिन उनसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं उनकी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर, जो इस दौरान ब्लैक लहंगे में नजर आईं। इस आउटफिट में सोफी बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। कई जगह तो वो देसी गर्ल प्रियंका को भी मात देती हुईं नजर आती हैं।
निक के भाई के साथ रिलेशनशिप में हैं सोफी...
सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस की मंगेतर हैं। ये कपल इस समय निक और प्रियंका की शादी के लिए इंडिया आए हुए हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोफी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और हॉलीवुड फिल्म 'एक्स मैन सीरीज' की वजह से पॉपुलर हैं। तो जो जोनस पॉप रॉक बैंड 'जोनस ब्रदर्स' के लिए मशहूर हैं। इस बैंड में उनके अलावा केविन और निक हैं। वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। लेकिन ये स्टोरी यहीं खत्म नहीं होती है। इन दोनों नें इसी साल सितंबर में एक डॉग भी अडॉप्ट किया। डिज्नी टॉय स्टोरी से इंस्पायर्ड मैचिंग टैटू भी दोनों ने बनाया है। जो जोनस की कलाई पर ' टू इनफिनिटी' का टैटू बना है तो वहीं सोफी की कलाई पर 'ऐंड बियॉन्ड' के टैटू हैं। इसी से पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।