Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra sister in law share desi girl and nick jonas video

प्रियंका की जेठानी ने शेयर किया देसी गर्ल और निक जोनस का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी। इस खास मौके पर प्रियंका की जेठानी डेनियल जोनस ने निक और प्रियंका का एक वीडियो...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2019 06:07 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी। इस खास मौके पर प्रियंका की जेठानी डेनियल जोनस ने निक और प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक और प्रियंका, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग हौली-हौली पर डांस कर रहे हैं। दोनों इस गाने को खूब एंजॉय कर रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए डेनियल ने लिखा, हैप्पी बर्थडे निक जोनस...तुम्हारे डांस और तुम्हें बहुत सारा प्यार।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 💋Danielle💋 (@daniellejonas) on

 

पति के बर्थडे पर प्रियंका हुईं इमोशनल...

पति के बर्थडे के खास मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही बहुत प्यारा और इमोशनल मैसेज लिखा है। वीडियो में प्रियंका और निक के कुछ हैप्पी मोमेंट्स हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी लाइफ की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो। मैं अब तक जितने भी लोगों से मिली हूं तुम उनमें से सबसे प्यारे और अच्छे हो। मेरा होने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि दिसबंर 2018 में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी साल की सबसे चर्चित शादी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें