Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra shares a engagement ring photo on instagram story

प्रियंका को अपनी एंगेजमेंट रिंग से है इतना प्यार, फोटो शेयर कर बोलीं..

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते शनिवार सगाई कर फैंस को खुशखबरी दे ही दी। बीते गुरुवार ही निक जोनस अपने पैरेंट्स के साथ इंडिया आए थे, और तभी से ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीTue, 21 Aug 2018 10:41 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते शनिवार सगाई कर फैंस को खुशखबरी दे ही दी। बीते गुरुवार ही निक जोनस अपने पैरेंट्स के साथ इंडिया आए थे, और तभी से ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि दोनों या ऑफिशयल रूप से सगाई कर सकते हैं और ऐसा हुआ भी। लेकिन इससे एक महीने पहले भी अमेरिकन मीडिया ने इस बात को कंफर्म किया था कि दोनों ने लंदन में सगाई कर ली है। उस समय दोनों की और से किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई थी। इतना ही नहीं, प्रियंका इस दौरान अपनी सगाई की रिंग भी मीडिया से कई बार छुपाती नजर आईं। लेकिन शनिवार को परिवार के सामने पंजाबी रस्मों से सगाई करने के बाद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने रिश्तों पर मोहर लगा दी।

 

हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो नकली रिंग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'ओह, दैट रिंग...' फोटो में प्रियंका रिंग के ख्यालों में खोई हुई हैं। प्रियंका का ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो में प्रियंका का फैंस काफी मजाक भी उड़ा रहे हैं। बता दें कि निक से सगाई के बाद प्रियंका मीडिया से अपनी रिंग छुपाती नजर आ रही थीं। लेकिन निक के भारत आने से एक-दो दिन पहले ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में रवीना के साथ फोटो में अपनी रिंग एक्सपोज कर दी। उसके बाद से उनकी सगाई की अंगूठी खूब चर्चा में बनी हुई है। और अब प्रियंका के ये फोटो खूब सुर्खियां बटोर रही है। 

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें