Hindi NewsEntertainment Newspriyanka chopra share these romantic photos with nick jonas after engagement

सगाई के बाद प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, निक के लिए लिखी दिल की बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,...

सगाई के बाद प्रियंका ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, निक के लिए लिखी दिल की बात
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 19 Aug 2018 12:25 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मैं अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ तुम्हें अपना रही हूं।' वहीं, निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वही फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दे दी है कि, 'होने वाली मिसेज जोन्स, मेरा प्यार।' 

 

प्रियंका ने दोनों के रिलेशन को कन्फर्म करने के बाद और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक

इस तस्वीर में दोनों की जोड़ी बहुत ही क्यूट लग रही है। निक जिस तरह प्रियंका को प्यार से देख रहे हैं, वो बहुत ही रोमांटिक है।

प्रियंका चोपड़ा और निक
इस तस्वीर में दोनों का पूरा परिवार है। निक के पैरेंट्स और प्रियंका की मां और भाई सब साथ में बहुत खुश दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक
प्रियंका की ओर देखकर खो गए निक

प्रियंका चोपड़ा और निक
रोके की पूजा करते हुए दोनों

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें