Hindi NewsEntertainment Newspriyanka chopra share first photo with nick jonas after roka ceremony Confirm engagement

CONFIRM: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार शेयर की PHOTO, निक बोले- 'होने वाली मिसेज जोनस'

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर ही लिया। जी हां, 18 अगस्त को सगाई की खबरों के बीच प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर...

CONFIRM: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार शेयर की PHOTO, निक बोले- 'होने वाली मिसेज जोनस'
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीSun, 19 Aug 2018 12:26 PM
हमें फॉलो करें

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर ही लिया। जी हां, 18 अगस्त को सगाई की खबरों के बीच प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ एक ही फोटो शेयर की है। जहां प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Taken.. With all my heart and soul.. वहीं निक जोनस ने लिखा- Future Mrs. Jonas. My heart. My love... मतलब होने वाली मिसेज जोनस। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में प्रियंका की सगाई की अंगूठी साफ दिख रही है।

https://

परिणीति चोपड़ा भी पहुंचीं...
प्रियंका के घर पर शिव पूजा के साथ इस सेरेमनी का शुभारंभ हुआ था। जिसमें प्रियंका और निक ने साथ बैठकर पूजा की। प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा और कुछ खास दोस्त इस सेरेमनी में शामिल हुए। परिणीति ने भी प्रियंका की ही तरह पीले रंग के कपड़े पहने हैं। 

निक ने प्रियंका को पहनाई डेढ़ करोड़ की अंगूठी...
प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका को करीब डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। जो उन्होंने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोरी से खरीदी थी। इस अंगूठी को चुनने के लिए निक ने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था। ताकि वो आराम से अंगूठी सेलेक्ट कर सकें। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें