प्रियंका चोपड़ा ने खत्म की अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड', जल्द होगी लॉन्च
प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने बुक कवर पेज की फोटो शेयर की है।...
प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने बुक कवर पेज की फोटो शेयर की है। प्रियंका ने लिखा, खत्म...कितनी शानदार फीलिंग है इ पेज को पेपर में प्रिंट होता देख। Unfinished जल्द आ रही है।
इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट किया था, 'अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं'।
Finished. What an amazing feeling seeing these pages printed on paper for the first time! #Unfinished... coming soon! @penguinrandom pic.twitter.com/FJWGEkk5TT
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 17, 2020
Unfinished is finished! Just about sent in the final manuscript! Wheee! Cannot wait to share it with you all. Every word in my memoir comes from a place of introspection and reflection into my life. #ComingSoon #unfinished
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 11, 2020
प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। द व्हाइट टाइगर के जरिए पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करेंगे।
परिवार में शामिल हुआ नया मेंबर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार में अब नए मेंबर की एंट्री हुई है। दरअसल, प्रियंका और निक ने एक डॉग को गोद लिया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर अपने सभी पालतू कुत्तों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'परिवार में स्वागत है पांडा(नए कुत्ते का नाम)। हमने पांडा को गोद लिया है'। इस फोटो में आप देखें कि पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक काफी खुश हैं।
हाल ही में बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आईं आगे
प्रियंका और निक ने हाल ही में बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया था। प्रियंका ने इसके साथ ही फैन्स से अपील करते हुए लिखा था, 'भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं।'
प्रियंका ने बताया था बिहार और असम के लोग भारी तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। अब आपकी बारी है।