Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra secret holiday with Nick Jonas and family See Airport photos

Boyfriend के साथ सीक्रेट हॉलिडे पर निकलीं प्रियंका, बहन भी दिखीं साथ

प्रियंका चोपड़ा और उनके रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पहले तो प्रियंका उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाने के लिए इंडिया लेकर आई फिर उनके लिए अपने घर पर एक पार्टी भी दी।...

Boyfriend के साथ सीक्रेट हॉलिडे पर निकलीं प्रियंका, बहन भी दिखीं साथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 24 June 2018 10:11 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और उनके रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पहले तो प्रियंका उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाने के लिए इंडिया लेकर आई फिर उनके लिए अपने घर पर एक पार्टी भी दी। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका निक और अपनी फैमिली के साथ एक सीक्रेट हॉलिडे के लिए रवाना हो गई हैं। जी हां, हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस, अपने भाई-भाभी और कजिन परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया। इस दौरान सभी यहां व्हाइट कपड़ों में नजर आए।

हाथों में हाथ डाले दिखे थे...
हाल में रखी गई डिनर पार्टी में प्रियंका, निक के हाथों में हाथ डाले नजर आई थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये सब सोच समझ के किया गया था।
क्योंकि मीडिया भी वहां मौजूद थी। फिलहाल पीसी के फैन तो बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब देसी गर्ल उन्हें अपनी शादी की गुड न्यूज
सुनाती हैं।
           

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें