Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka chopra ring photo is viral in social media

शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा की रिंग की फोटो आई सामने, देखें PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल निक के साथ सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबरें भी आ रही हैं कि वो अब...

शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा की रिंग की फोटो आई सामने, देखें PICS
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 15 Aug 2018 05:06 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कल निक के साथ सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। पिछले कुछ दिनों से ये खबरें भी आ रही हैं कि वो अब अपने रिलेशन की अनाउंसमेंट करने वाली हैं, लेकिन इसी बीच प्रियंका की एक फोटो काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, हाल ही में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर, काजोल, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, खुशी कपूर, हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स शामिल थे। अब इस पार्टी से जो चीज सुर्खियों में आई है वो है प्रियंका की रिंग।

दरअसल, प्रियंका और रवीना की एक फोटो है जिसमें प्रियंका ने रवीना को पीछे से हग कर रखा है। इसी तस्वीर में प्रियंका की रिंग दिख रही है। प्रियंका की इस रिंग को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये प्रियंका की वही सगाई की रिंग तो नहीं।

 

प्रियंका चोपड़ा यहां देंगी पार्टी, पूरी फैमिली के साथ शामिल होंगे निक जोनस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 18 अगस्त को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी करने जा रही हैं। जिसमें निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होगें। माना जा रहा है कि इस पार्टी में प्रियंका अपनी सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकती हैं। लेकिन अभी पार्टी से जुड़ी हर बात को सीक्रेट रखा जा रहा है।

करीबी दोस्तों और परिवारवालों को भेजा ये मैसेज 

खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की तरफ से उनके करीबी दोस्तों और परिवारवालों को ये मैसेज भेजा जा रहा है कि वो 18 अगस्त के लिए खुद को फ्री रखे। ताकि वो ऐन मौके पर इस पार्टी में शामिल हो सके। 18 जुलाई को सगाई करने के 1 महीने बाद ऐसी पार्टी करने का मतलब तो यहीं हो सकता है कि प्रियंका सारे अफवाहों पर विराम लगाकर खुद ही इस बात की अनाउंसमेंट कर दे। हालांकि, अभी तक इस पार्टी का वेन्यू डिसाइड नहीं हुआ है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें