Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka chopra reveals in a interview that she has taken shower with her boyfriend

B'DAY SPL: प्रियंका ने एक इंटरव्यू में किए थे कई चौंकाने वाले खुलासे, होना पड़ा था रंगभेद का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस मौके पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब प्रियंका निक के साथ अपना...

B'DAY SPL: प्रियंका ने एक इंटरव्यू में किए थे कई चौंकाने वाले खुलासे, होना पड़ा था रंगभेद का शिकार
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 19 July 2018 02:41 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस मौके पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब प्रियंका निक के साथ अपना बर्थडे मनाने वाली हैं। वैसे इससे पहले भी वो निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके एक इंटरव्यू के बारे में जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया था कि उन्हें एक बार रंगभेद का शिकार होना पड़ा था।

Super Singer: विनर बनते ही खुली इस कंटेस्टेंट की किस्मत, मिला 50 लाख का घर

चैट शो में किया था ये खुलासा...
प्रियंका जितनी बोल्ड अंदाज में पर्दे पर दिखाई देती हैं। उतनी ही बेबाकी से वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करती हैं।  प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब वह एक फिल्म के सिलसिले में बाहर गई हुई थीं, तब स्टूडियो से उनके मैनेजर की बातचीत हुई। लेकिन उनके मैनेजर से कहा गया कि प्रियंका इस फिल्म के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इसका कारण फिजिकैलिटी बताया गया।

जब प्रियंका ने मैनेजर से डिटेल में इस बारे में बात की तो उन्हें पता लगा कि स्टूडियो का मतलब उनकी स्किन कलर यानि रंग को लेकर था। प्रियंका ने बताया कि वो चाहते थे फिल्म में कोई ऐसा कलाकार हो, जो ब्राउन कलर का न हो। प्रियंका को ये सुनकर हैरानी भी हुई और तकलीफ भी।

इन हीरोज के साथ जुड़ चुका है नाम...
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई नामी एक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहिद कपूर और शाहरुख खान जैसे शादीशुदा एक्टर्स का नाम भी शामिल है।

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें