जब प्रियंका चोपड़ा के गाउन का हट गया था टेप, नमस्ते करते हुए एक्ट्रेस ने संभाली थी ड्रेस
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। इसके साथ ही वह फैशन आइकॉन भी हैं। हर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के हर इवेंट में प्रियंका स्टाइलिश और डिफ्रेंट कपड़े पहनती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान...
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। इसके साथ ही वह फैशन आइकॉन भी हैं। हर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के हर इवेंट में प्रियंका स्टाइलिश और डिफ्रेंट कपड़े पहनती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान का एक किस्सा शेयर किया। प्रियंका ने कहा, साल 2010 में मैं मिस वर्ल्ड जीती थी और मेरी ड्रेस को टेप से चिपकाया था। मैं उस वक्त बहुत स्ट्रेस में थी और पूरी टेप निकल गई और पूरे वक्त वॉक करते हुए मैंने नमस्ते करके चल रही थी। सभी को लगा कि मैं जानबूझकर ऐसे चल रही थीं जबकि मैं अपने ड्रेस को संभाल रही थीं।
प्रियंका ने इसके बाद बताया कि दूसरी बार वह अपने ड्रेस को लेकर मेट गाना 2018 में अनकम्फर्टेबल हुई थीं। मेरे मेट गाला के आउटफिट में गोल्डन कलर का हूडी जुड़ा था। प्रियंका को उस ड्रेस में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इतना ही नहीं डिनर के समय वह ड्रेस की वजह से ज्यादा खा भी नहीं पाई थीं।
विदेश में पति के साथ मनाया करवा चौथ
प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ फोटोज शेयर की थीं। एक फोटो में वह लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही थीं। वहीं, दूसरी फोटो में वह निक के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए सभी को करवा चौथ की बधाई दी थी। निक ने भी सभी को करवा चौथ की बधाई दी थी।
बता दें कि प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। आदर्श गौरव भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह साल 2021 की जनवरी में रिलीज होगी।
इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आएंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने खत्म की है।