Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra return india from new york see pictures

PHOTOS: भारत लौटीं देसी गर्ल, एयरपोर्ट पर दिखा अलग अंदाज

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क से वापस आ गई हैं। उनका कहना है कि वो छुट्टियों के लिए आई हैं। वैसे बता दें कि हाल ही में प्रियंका अपनी फीस को लेकर भी सुर्खियों में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 17 Dec 2017 06:39 AM
हमें फॉलो करें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क से वापस आ गई हैं। उनका कहना है कि वो छुट्टियों के लिए आई हैं। वैसे बता दें कि हाल ही में प्रियंका अपनी फीस को लेकर भी सुर्खियों में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका 2018 में होने जा रहे सिने अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा
 
प्रियंका चोपड़ा

खबर के मुताबिक, 'प्रियंका इस अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के लिए प्रति मिनिट 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं और इवेंट में उनकी 5 मिनट की परफॉर्मेंस है। तो इस हिसाब से वो 5 मिनट के लिए 5 करोड़ ले रही हैं।'

हालांकि प्रियंका ने इस बारे में कोई भी कमेंट नहीं किया है।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो इन दिनों वो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल 'क्वांटिको' के अपकमिंग सीजन में भी धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही देसी गर्ल ने हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें