रणवीर-दीपिका की शादी की खबरें सुनकर हैरान हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिया Shocking रिएक्शन
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अटकलें बीते रविवार को खत्म हो गईं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी न दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया...
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अटकलें बीते रविवार को खत्म हो गईं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी न दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ अपनी शादी की तारीक साझा करते हुए खुलासा किया था। अब इस कपल को फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इनकी शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दीपिका- रणवीर को बधाई देने वालों में से एक प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं लेकिन प्रियंका का अंदाज बहुत ही अलग था।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर द्वारा शेयर की गई इस खबर पर इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट, करण जौहर और ट्वीटर पर अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी। इसी बीच प्रियंका ने भी इन्हें बधाई दी। बता दें कि प्रियंका को जिन्हें इन दोनों ही सितारों के करीबियों में से एक माना जाता है।
बता दें कि इन दिनों प्रियंका न्यू यॉर्क में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शादी की बधाई देते हुए रिऐक्शन दिया। इस दौरान उन्होंने पुराने हिंदी सॉन्ग की लाइन भी लिखी 'Woot woot!! राजा की आएगी बारात।' इसके आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी ऐड किया। इसके बाद उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'Yay!!! तू तो हीरो बन गया रन्नो।'
आलिया भट्ट ने इस सिलेब्रिटी कपल को बधाइयां दी। उन्होंने रणवीर की पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'बधाई हो टूटू। यह मजेदार है।' इसके साथ उन्होंने खूब सारे हार्ट इमोजी भी बनाएं। वहीं दीपिका की पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'Wohooo' और फिर इसके साथ भी दिल के इमोजी बनाएं।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कार्ड में दीपिका-रणवीर ने शादी की तारीख 15 नवंबर बताई है। फिलहाल अभी इन दोनों ने शादी की तारीख की घोषणा की है, लेकिन अभी तक वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है। खबर हैं कि दोनों इटली में खूबसूरत लेक कोमो के पास शादी के बंधन में बंधेगे। बता दे हाल फिलहाल रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वही दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलजार की फिल्म साइन की हैं।