राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग हुई खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग में बिजी थी। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में देसी गर्ल...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग में बिजी थी। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स 'द व्हाइट टाइगर' का निमार्ण मुकुल देवड़ा के सहयोग से कर रहा है।
ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस प्रियंका काफी समय से इंडिया आई हुई थी। अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- थक कर खुश हूं लेकिन बहुत उत्साहित हूं कि द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म हो गई है। विभाग में व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ के साथ काम करना एक ऐसी खुशी थी। सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग क्रू और बहुत ही अच्छी कास्ट। अपनी प्रतिभा के लिए शुक्रिया। मुझसे फिल्म को पूरा करके उसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है। बेहतरीन लीड होने के लिए गौरव आदर्श बहुत शुक्रिया। मैं आपको बलराम के रूप में देखने के लिए दुनिया का इंतजार नहीं कर सकती। राजकुमार राव मुझे खुशी है हम साथ में यह कर पाए। मुझे मीम्स भेजते रहना।
इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट ने रेपअप पार्टी का एक केक भी काटा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे प्रियंका, राजकुमार सेमक पूरी टीम नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस मूवी की शूटिंग 50 दिन में पूरी की गई हैं। शूटिंग के बाद एक्ट्रेस वापस अमेरिका रवाना हो गई हैं।