Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra Photo: Priyanka Chopra: Walks The Ramp In Mumbai Looks Sizzling And Glamorous In Black Gown See Pics

प्रियंका चोपड़ा ने किया लंबे समय बाद रैंप वॉक, ब्लैक गाउन में दिखीं ग्लैमरस

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आईं। वह भारत एक रैंप वॉक के लिए आई हैं। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद रैंप वॉक करती नजर आईं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग...

प्रियंका चोपड़ा ने किया लंबे समय बाद रैंप वॉक, ब्लैक गाउन में दिखीं ग्लैमरस
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2020 01:42 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आईं। वह भारत एक रैंप वॉक के लिए आई हैं। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद रैंप वॉक करती नजर आईं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग लॉस ऐंजेलिस में रहती हैं। काम और असाइनमेंट्स के सिलसिले में वह यूएस और इंडिया आती-जाती रहती हैं। कल मुंबई में एक फैशन शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक गाउन में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीता है। 

हाई राइज बन और न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कट शिमरी गाउन पहना था। ब्लैंडर्स प्राइड फैशन वीक फैशन टूअर के तहत द प्राइड ऑफ इंडिया शो में शामिल होने के लिए प्रियंका का खास स्वागत किया गया। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान 14 बड़े फैशन डिजाइनर्स के साथ मंच पर नजर आईं। सभी ने साथ में फोटो भी क्लिक कराए।

 

रैंप वॉक करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स को एक ट्रीट दी और सोशल मीडिया पर मेकअप कराते हुए का अपना एक फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि द आई चीको, आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर हाल ही में हुए जोनस ब्रदर्स हैप्पीनेस टूअर, पेरिस के बारे में लिखा। उन्होंने करीब एक मिलियन लोगों का शुक्रियाअदा किया कि वे उनके कॉन्सर्ट में शामिल हुए और लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि तीनों भाई, निक, केविन और जो कई महीनों से यह टूअर ऑर्गेनाइज कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें