Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra one of the powerful women in entertainment list including Meryl Streep and Oprah Winfrey

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का बड़ा धमाका, 50 'पॉवरफुल' महिलाओं में शामिल

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल हो गई हैं।  प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य...

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का बड़ा धमाका, 50 'पॉवरफुल' महिलाओं में शामिल
एजेंसी मुंबईTue, 19 March 2019 10:33 PM
हमें फॉलो करें

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल हो गई हैं। 

प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है। 

इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने एक बयान में कहा, 'मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।'

प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा सीरीज 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी 'बेवॉच' से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतरार्ष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें