Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra On Forbes 100 Most Powerful Women List

Forbes Report 2017: दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में देसी गर्ल शामिल

फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में  पांच भारतीय शामिल हैं। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं। वहीं भारतीय महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य...

Forbes Report 2017: दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में देसी गर्ल शामिल
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 2 Nov 2017 10:52 PM
हमें फॉलो करें

फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में  पांच भारतीय शामिल हैं। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं। वहीं भारतीय महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर सबसे ऊपर हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार टॉप 100 में जगह बनाई है।

सूची के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोचर 32वें और एचसीएल कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोशनी नादर मल्होत्रा 57वें स्थान पर काबिज हैं। बायोकॉन की संस्थापक चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ 71वें स्थान पर हैं। एक सौ लोगों की इस सूची में हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन शोभना भरतिया 92वें और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 97वें स्थान पर हैं। सूची में पेप्सिको की सीईओ भारतीय मूल की इंदिरा नूयी 11वें स्थान पर और भारतीय अमेरिकी निक्की हैले ने 43वें स्थान पर कब्जा किया है। 

मर्केल लगातार सातवीं बार
फोर्ब्स की इस सूची में जर्मन चांसलर मर्केल लगातार सातवीं बार पहले स्थान पर कायम रही हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 12 बार इस सूची में पहला स्थान पाया है। मर्केल के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे दूसरे स्थान पर हैं। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह चेयरपर्सन मिलिंडा गेट्स तीसरे स्थान पर काबिज हैं। सूची में फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शर्लिन सैंडबर्ग चौथे और जीएम की सीईओ मैरी बारा पांचवें स्थान पर हैं। 

इवांका भी शामिल
इस बार सूची में 23 महिलाओं को पहली बार शामिल किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप को सूची में 19वां स्थान दिया गया है। यह सूची इन महिलाओं के पास धन, मीडिया में उपस्थिति, प्रभाव आदि के आधार पर तैयार की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें