Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra Nick Jonas wedding see priyanka pre wedding look here Priyanka Nick arrived to home for puja

Priyanka Nick wedding: शादी से पहले गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे निक-प्रियंका, देखें प्रियंका का प्री वेडिंग लुक

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ग्लोबली ट्रेंडिंग कपल हैं। दोनों की शाही शादी की तैयारियां जोधपुर में जोरों से चल रही हैं। ये दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में दो बार...

Priyanka Nick wedding: शादी से पहले गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे निक-प्रियंका, देखें प्रियंका का प्री वेडिंग लुक
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 28 Nov 2018 02:10 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ग्लोबली ट्रेंडिंग कपल हैं। दोनों की शाही शादी की तैयारियां जोधपुर में जोरों से चल रही हैं। ये दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में दो बार बंधने के लिए तैयार हैं। बिलकुल वैसे ही जैसे दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रणवीर सिंह  (Ranveer singh) इटली में कोंकणी और सिधीं रीतिरिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक के फैंस दोनों की शादी से जुड़ी अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रियंका की शादी की रस्में उनके पुराने घर से शुरू हो चुकी हैं। आज प्रियंका के घर पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है. जिसके लिए प्रियंका-निक के साथ पहुंच चुकी हैं। 

आपको बता दें कि शादी से पहले प्रियंका के मुंबई स्थित घर को सजा दिया गया है। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अब प्रियंका की लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसमें प्रियंका निक जोनास के संग शादी की रस्में पूरी करने के लिए अपने पुराने घर पूजा जा रही हैं। सामने आई फोटो में आप देख सकते हैं कि निक जोनस पिंक ट्रेडिशनल कुर्ता में नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर नजर आ रही हैं। सभी इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी जच रहे हैं। वहीं प्रियंका  ब्लू प्लाजों में नजर आईं।

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ही अपनी शादी को एक ग्रैंड इवेंट बनाना चाहते हैं। इसलिए शादी के लिए दोनों ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस को चुना है।

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

प्रियंका की शादी की रस्मों की बात करें तो आज से ही प्रियंका की शादी रस्में शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक की शादी की रस्में 28 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी और रस्मों का ये दौर 3 दिसंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि मेंहदी, हल्दी, संगीत और शादी की रस्में करीब 6 दिन तक चलेंगी। इन्हीं रस्मों के बीच प्रियंका अपने मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। 

A post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on

इस खास मौके पर निक जोनास अपने कुछ गानो पर परफॉर्म कर सकते हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने हिट नंबर पर परफॉर्म करती हुई दिखाई देंगी। रिपोर्ट के अनुसार ये कपल अफने फर्स्ट डेट को भी इस इवेंट के दौरान रिक्रिएट कर सकते हैं। 

A post shared by instylemagazine (@instylemagazine) on

जोधपुर में शादी करने जा रही प्रियंका चोपड़ा की शादी के जोड़े से लेकर सब कुछ बेहद खास होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा लाल रंग को होगा और इस दौरान निक गोल्डन रंग की आउटफिट में नजर आएंगे। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें