Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding hollywood superstar The Rock Dwayne Johnson on-the-guest-list

Priyanka Nick Wedding: प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगे 'द रॉक', ऐसे होगी धमाकेदार एंट्री

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब सबकी निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर टिकी हुई हैं। अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस और उनका परिवार शादी के लिए मुंबई पहुंच चुका हैं। इसी बीच...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 28 Nov 2018 10:46 PM
हमें फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब सबकी निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर टिकी हुई हैं। अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस और उनका परिवार शादी के लिए मुंबई पहुंच चुका हैं। इसी बीच हॉलीवुड से आने वाले मेहमानों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर है की हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आएंगे। प्रियंका और ड्वेन जॉनसन बहुत अच्छे दोस्त हैं। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के दौरान प्रियंका और ड्वेन जॉनसन ने एक साथ काम किया था। तभी से दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

राखी सावंत ने शेयर किया शादी का कार्ड, दूल्हे के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

निक जोनस के साथ भी काम कर चुके हैं द रॉक...
आपको बता दें कि, फिल्म जुमांजी में ड्वेन जॉनसन ने निक जोनस के साथ काम किया था। जिस वजह से उनके शादी में आने के चासेंस बढ़ जाते हैं। वैसे अगर ऐसा होता हैं तो द रॉक की एंट्री काफी धमाकेदार और यादगार होगी। क्योंकि, प्रियंका ने अपने खास मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर से आने का इंतजाम किया है। मतलब ड्वेन जॉनसन भी उम्मेद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंडिंग करेंगे।

अनुष्का-विराट यहां मनाएंगे पहली वेडिंग एनिवर्सरी, हुआ खुलासा

होगी मेहंदी और संगीत की रस्में...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से पहले मेहंदी से लेकर संगीत तक की रस्में निभाने की खबर सामने आई हैं। बुधवार को जब निक और उनका परिवार मुंबई आया तो प्रियंका ने उनके लिए प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन भी किया था। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। 

बता दें कि प्रियंका और निक ने अभी तक शादी की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की हैं। लेकिन खबर है कि दोनों 2-3 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की शादी को लेकर कई खबरें आ रही हैं। इन सभी खबरों में से एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती दिखाई दे रही हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें