Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra nick jonas misght marriage in hawaii

इंडिया नहीं बल्कि दुनिया के इस खूबसूरत शहर में होगी प्रियंका की शादी, मंगेतर निक की है फेवरेट जगह

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने 18 अगस्त को भारत में सगाई की और इसके साथ ही अपनी रिलेशनशिप पर ऑफिशियल मुहर भी लगा दी। सगाई के बाद अब फैंस की निगाहें दोनों की शादी पर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।Thu, 23 Aug 2018 05:35 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने 18 अगस्त को भारत में सगाई की और इसके साथ ही अपनी रिलेशनशिप पर ऑफिशियल मुहर भी लगा दी। सगाई के बाद अब फैंस की निगाहें दोनों की शादी पर हैं। प्रियंका अपनी शादी को लेकर तैयारी तो कर रही हैं लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं बता रही हैं। लेकिन प्रियंका की शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि प्रियंका अपनी शादी में प्राइवेसी को तवज्जों देना चाहती हैं। इसलिए प्रियंका ने अपनी शादी के लिए एक आईलैंड चुना है। इस आईलैंड का नाम हवाई है। हवाई आईलैंड अपनी खूबसूरती और शांति के लिए दुनिया में जाना जाता है। 

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम वेबसाइट ने इस प्रियंका की शादी के डेस्टिनेशन का खुलासा करते हुए बताया है कि प्रियंका और निक ने फैसला किया है कि वो अपनी शादी हवाई में करेंगे। वो चाहते हैं कि एक ऐसी जगह हो जो प्राइवेट हो और मीडिया और भीड़-भाड़ से दूर हो।

 

निक की कई फिल्मों को इस जगह को बखूबी दिखाया है। निक हवाई को अपना सबसे लकी जगह मानते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक दोनों को समुद्र से काफी लगाव है। इस हिसाब से देखा जाए तो दोनों की च्वाइस एक जैसी ही है। 

 

hawaii

बता दें कि अभी प्रियंका या निक की तरफ से वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए कोई ऑफियली स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन यही प्रियंका-निक हवाई से शादी करने के प्लान कर रहे हैं तो सच यह उनकी शादी बहुत ही रॉयल होने वाली है। क्योंकि हवाई विश्व की सबसे खूबसूरत और महंगे शहर में गिना जाता है। 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें