Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra Nick Jonas engagement Father in law Papa Kevin Jonas welcomes desi girl to the family

प्रियंका की सगाई: निक जोनस के पैरेंट्स ने ऐसे किया होने वाली बहू का वेलकम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी हो गई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके फैन्स तक, सभी दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों को सबसे ज्यादा स्पेशल बधाई निक के मम्मी-पापा ने दी है।...

प्रियंका की सगाई: निक जोनस के पैरेंट्स ने ऐसे किया होने वाली बहू का वेलकम
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 19 Aug 2018 12:26 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी हो गई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके फैन्स तक, सभी दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों को सबसे ज्यादा स्पेशल बधाई निक के मम्मी-पापा ने दी है। दरअसल, निक के पापा ने दोनों की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई और परिवार में तुम्हारा स्वागत है।'

खबरों के मुताबिक दोनों अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।

'देसी लुक' में प्रियंका के होने वाले सास-ससुर

'देसी लुक' में प्रियंका के होने वाले सास-ससुर

प्रियंका की होने वाली सास ने पिस्ता कलर की इंडियन ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका के होने वाले ससुर अपने बेटे निक जोनस की तरह क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आए। दोनों बहुत ध्यान से इस पूजा को देख रहे हैं। साथ ही अपने बच्चों को भी। इस फोटो में प्रियंका हाथ जोड़े और आंखें बंद किए दिख रही हैं। उनके हाथों में सगाई की अंगूठी साफ नजर आ रही है।

निक ने प्रियंका को पहनाई डेढ़ करोड़ की अंगूठी...

निक ने प्रियंका को पहनाई डेढ़ करोड़ की अंगूठी...
प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका को करीब डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। जो उन्होंने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोरी से खरीदी थी। इस अंगूठी को चुनने के लिए निक ने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था। ताकि वो आराम से अंगूठी सेलेक्ट कर सकें।

शाम को होगी शानदार पार्टी

दिन में सगाई और रोका सेरेमनी के बाद शाम को एक शानदार पार्टी होगी। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के भी शामिल होने की उम्मीद है। प्रियंका की पार्टी में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट भी लगभग तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज की पार्टी के लिए मुंबई के सबर्बन होटल में 200 कमरों को बुक किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दिल धड़कने दो में उनके साथ नजर आ चुके रणवीर सिंह आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें