प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में जड़ा था 24 लाख मोती, इतने घंटे में बनकर हुआ था तैयार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी इन दिनों हर ओर छाई हुई है। प्रियंका- निक की शादी की हर बात निराली थी। इनकी शादी के एक महिने बाद सोशल मीडिया पर...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी इन दिनों हर ओर छाई हुई है। प्रियंका- निक की शादी की हर बात निराली थी। इनकी शादी के एक महिने बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग गाउन को कैसे बनाया गया यह दिखाया गया। इस वीडियो को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका ने राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े थे और इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।
यहां देखें वीडियो...
आपको बता दें कि 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में भव्य समारोह के बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। 4 दिसंबर को निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी के रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली में किया गया और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। शादी और रिप्शेन के बाद ये इन दोनों की तस्वीरें सामने आईं।
क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने गाउन के साथ जो दुपट्टा कैरी किया था वो 75 फीट लंबा था। जिसके कारण वह काफी सुर्खियों में रही। प्रियंका ने अपनी शादी के बाद अपने लॉन्ग दुपट्टे का खुलासा करते हुए कहा था कि वह हमेशा से यही चाहती थीं कि उनकी शादी की दुपट्टा सबसे लंबा हो।