प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने खरीदी 144 करोड़ की प्रॉपर्टी, बनाने जा रहे अपना पर्सनल स्पेस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी मशहूर जोड़ियों में से एक है। अगले महीने दोनों की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में देने के बाद जब प्रियंका...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी मशहूर जोड़ियों में से एक है। अगले महीने दोनों की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में देने के बाद जब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिनेमा में कदम रखा तो किसी को नहीं पता था कि वे वहीं की होकर रह जाएंगी। क्वॉन्टिको वेब सीरीज से प्रियंका ने हॉलीवुड में अपनी एक पहचान कायम की है।
प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के सिलसिले में वे दिल्ली में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2000 स्क्वायर फुट की लॉस एंजेसिल के नजदीक बसे शहर एनचीनो (Encino) में एक प्रॉपर्टी खरीदी है जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपये है।
वहीं प्रियंका की जेठ-जेठानी, जो जोनस और सोफी टर्नर ने 1500 स्क्वायर फुट की जगह खरीदी है जो कि 100 करोड़ की है। ये दोनों ही जगह एक दूसरे से केवल तीन मील की दूरी पर हैं। दोनों भाई अपने सपनों का आशियाना बनाने जा रहे हैं जिसे लेकर सभी घर वाले बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।
रिपोर्टस की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के इस घर में 11 बेडरूम, ऊंची छतें और एक अच्छा खासा आउटडोर स्पेस मौजूद होगा जिसमें बैठकर दोनों रिलेक्स कर सकते हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। जोधपुर के महल में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।