Hindi NewsEntertainment Newspriyanka chopra nick jonas and Sophie Turner joe jonas dance on luxury yacht lets see photo

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के संग लग्जरी बोट पर किया डांस, देखें फोटोज

प्रियंका चोपड़ा  (priyanka chopra)अपने पति निक जोनस  (nick jonas)के साथ अपने ससुराल में  जेठ जोनास की शादी की  तैयारियों में जुटी हैं।  आपको बता दें कि निक  जो- जोनस के...

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के संग लग्जरी बोट पर किया डांस, देखें फोटोज
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Tue, 25 June 2019 12:12 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा  (priyanka chopra)अपने पति निक जोनस  (nick jonas)के साथ अपने ससुराल में  जेठ जोनास की शादी की  तैयारियों में जुटी हैं।  आपको बता दें कि निक  जो- जोनस के बड़े भाई जो जोनस एक बार फिर सोफी टर्नर से फ्रांसीसी स्टाइल में इस वीकेंड में शादी कर रहे हैं। इसी शादी की तैयारियों को लेकर पहले ही प्रियंका पेरिस पहुंच चुकी हैं। 

जो- जोनस और सोफी  टर्नर की  फ्रांसीसी वेडिंग से पहले एक पार्टी रखी गई है।  जहां  प्रियंका  अपने पति निक के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं।  इस पार्टी की सबसे खास बात यह है कि   जो- जोनस  ने यह पार्टी समुंद्र की बीच एक बोट पर दी है। जहां से इस पार्टी की  बहुत सारी फोटो सामने आईं हैं।  इस पार्टी में  प्रियंका -निक एक दूसरे के साथ नाव पर कुछ मजेदार समय बिता  हुए दिखे। इतना ही  नहीं इस दौरान इस कपल को हाथों में हाथ डाले  नाव पर डांस करते  दिखा गया। 

B'DAY SPL: पहले अपने लुक को लेकर ट्रोल हुआ करती थीं करिश्मा कपूर, 'राजा हिन्दुस्तानी' के इस सीन से बदल गई किस्मत

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस ने सीक्रेट शादी कर सबको चौंका दिया था। जिसके बाद कपल एक बार से फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे हैं।  फ्रेंच वेडिंग से पहले इनकी पार्टी की फोटो सबका दिल रही हैं।  निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है।

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग को खत्म किया है। इस फिल्म में वो एक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जायरा वसीम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें