Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra New Year Vacation With Husband Nick Jonas and Brother In Laws Photos

पति और देवर के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं प्रियंका, ऐसे कर रही हैं एन्जॉय

भारत में हुई ग्रैंड वेडिंग और रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra-Nick Jonas) इन दिनों लंबी छुट्टी पर हैं। जहां पहले दोनों ने क्रिसमस हॉलीडे साथ में मनाया वही अब नए साल के...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 29 Dec 2018 01:18 PM
हमें फॉलो करें

भारत में हुई ग्रैंड वेडिंग और रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra-Nick Jonas) इन दिनों लंबी छुट्टी पर हैं। जहां पहले दोनों ने क्रिसमस हॉलीडे साथ में मनाया वही अब नए साल के वेलकम के लिए भी दोनों खास तैयारियां कर रहे हैं। जी हां, प्रियंका और निक न्यू ईयर का वेलकम एक साथ लंदन में करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों रोड ट्रिप पर निकल चुके हैं। इस ट्रिप में निक की फैमिली भी साथ है। जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

पति और देवरों के साथ प्रियंका का फन टाइम...
बीते रोज ही प्रियंका ने देवर franklin jonas के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की थी। जिसमे पीसी पाउट बनाती हुईं नजर आई थीं। निक ने भी अपने अकाउंट पर इस ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की थी। जिसमें वो अपने भाइयों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। इससे पहले क्रिसमस पर भी दोनों ने कई फोटोज शेयर की थी। प्रियंका की अपनी ससुराल वालों से काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। जो इन फोटोज में साफ नजर आई।

जल्द होगा चौथा रिसेप्शन...
जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली और मुंबई में 3 रिसेप्शन दिए थे। खबर है कि यह कपल जल्द ही अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स और अमेरिका के फैमिली फ्रेंड्स के लिए यूएस में एक ग्रैंड रिसेप्शन करने वाला है जो जनवरी में होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें