निक ने संस्कृत में पढ़े श्लोक, इंप्रेस हो गईं प्रियंका चोपड़ा की मां
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते शनिवार अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक के साथ रोका कर सभी खबरों को शांत कर दिया। प्रियंका और निक पूरा दिन सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे। लोगों ने कमेंट बॉक्स में...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते शनिवार अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक के साथ रोका कर सभी खबरों को शांत कर दिया। प्रियंका और निक पूरा दिन सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे। लोगों ने कमेंट बॉक्स में उन्हें सगाई की बधाई दी। वहीं, घर में हुई पूजा के बाद से प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपने होने वाले दामाद से काफी इंप्रेस हो गई हैं। दरअसल, प्रियंका और निक की सगाई से पहले घर में गणपति पूजा रखी गई थी, जिसमें निक और उनके परिवार वाले भी शामिल हुए। विदेशी होने का बावजूद निक जिस ढंग से पूजा में पेश आए मां मधु चोपड़ा के काफी पसंद आया। डीएनए को दिए इंटरव्यू के दौरान मां मधु ने बताया कि पूजा के दौरान निक ने संस्कृत मंत्रों का सही उच्चारण किया।
इंटरव्यू के दौरान मां मधु चोपड़ा ने बताया कि, 'पूजा के दौरान निक ने काफी एंजॉय किया। उनके लिए सब कुछ नया होने के बावजूद उन्होंने पूजा को गंभीरता से लिया। पंडित जी जैसा बोल रहे थे, वो बिल्कुल वैसा ही कर रहे थे। निक और उनके परिवारवालों ने पूजा को खूबसूरती से निभाया। वे अच्छे लोग हैं। प्रियंका जानती थीं कि मैं शादी से पहले रोका चाहती हूं और निक के परिवार से मिलना चाहती हूं। ऐसे में उन्होंने मेरी बात को ध्यान में रखते हुए निक के परिवार से मेरी मुलाकात कराई और रोका सेरेमनी आयोजित की।' इतना ही नहीं, निक की तारीफ करते हुए मां मधु ने कहा, 'मुझे प्रियंका के फैसले पर भरोसा है। निक काफी शांत और मैच्योर हैं। वे शानदार इंसन हैं। वे बड़ों का सम्मान करते हैं। शादी की तारीख पर अभी फैसला नहीं हुआ है।'