Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra: miss Indian Food: by Heart: Reveals in an interview also talked about Zaira Wasim: leaving Bollywood Industry:

विदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा, मिस करती हैं ‘भारत’ की ये एक खास चीज

प्रियंका चोपड़ा अपने नाम और काम दोनों के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। जब से उन्होंने हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और तगड़ी फैन फॉलोइंग भी तभी से वे मीडिया में चर्चा का विषय बनी हैं। निक जोनस से...

विदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा, मिस करती हैं ‘भारत’ की ये एक खास चीज
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 9 Oct 2019 09:06 AM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा अपने नाम और काम दोनों के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। जब से उन्होंने हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और तगड़ी फैन फॉलोइंग भी तभी से वे मीडिया में चर्चा का विषय बनी हैं। निक जोनस से पिछले साल दिसंबर 2018 में शादी करने के बाद लगता है मानों वे अमेरिका की ही हो गई हैं। 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आई थीं। इस दौरान वे मीडिया से रू-ब-रू हुईं। प्रियंका अब न्यूयॉर्क वापस लौट गई हैं और वे यहां भारत का खाना काफी मिस कर रही हैं। जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उनका कहना है कि मैं सबसे ज्यादा भारतीय स्वाद मिस करती हूं। विदेश में खाना डिब्बों में मिलता है और मुझे कुकिंग नहीं आती है जिसे लेकर मैं कई बार परेशान हो जाती हूं। 

हम सभी जानते हैं कि जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया है जिसके चलते काफी हंगामा भी हुआ था। इस पर प्रियंका चोपड़ा से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जायरा का बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला निजी है। उनके इंडस्ट्री को अलविदा कहना के पीछे कई कयास लगते रहे हैं। मैं उन्हें एक अच्छे व्यक्ति के तौर पर काफी पसंद करती हूं। बेहतरीन इंसान के तौर पर वे आगे बढ़े और अच्छा करें मैं यही उम्मीद करती हूं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें