प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा ने बताया कैसा बीत रहा साल 2020, फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर एक चैलेंज चल रहा है #2020sofar। इसमें आम लोगों के साथ सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी फोटो और बूमरैंग...

सोशल मीडिया पर एक चैलेंज चल रहा है #2020sofar। इसमें आम लोगों के साथ सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी फोटो और बूमरैंग वीडियो पोस्ट किए। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें देखा जा सकता है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना प्रियंका के लिए एक जैसा रहने वाला है। प्रियंका तीनों ही महीने के वीडियो में अपने सिर पर ग्लास फोड़ती नजर आ रही हैं।
वहीं, मलाइका अरोड़ा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह डोनट खाती नजर आ रही हैं। मलाइका के लिए जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना एक जैसा होने वाला है। चारो महीनों में मलाइका अजीब-सा मुंह बनाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका लिखती हैं, ‘हम्म, अभी तक का मेरा यह साल’।
आपको बताते चलें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के साथ अकसर अपने फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग अमेरिका में घर पर होम क्वारंटाइन्ड हैं। दोनों ही परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका अपने फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं और उनके साथ लाइव चैट करती रहती हैं।