Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra likes albela aam chulbuli imli and pan pasand Rajkummar Rao share funny video

प्रियंका चोपड़ा को टॉफी में क्या-क्या है पसंद, एक्ट्रेस ने राजकुमार राव के सवालों के दिए मजेदार जवाब

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को स्ट्रीम होगी। इस बीच राजकुमार और प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों...

प्रियंका चोपड़ा को टॉफी में क्या-क्या है पसंद, एक्ट्रेस ने राजकुमार राव के सवालों के दिए मजेदार जवाब
Kamta Prasad हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 18 Jan 2021 03:08 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को स्ट्रीम होगी। इस बीच राजकुमार और प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका और राजकुमार किसी रेस्टोरेंट में बैठे हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में राजकुमार, प्रियंका चोपड़ा से कई फनी सवाल करते हैं, जिसका वह मजेदार जवाब देती हैं। राजकुमार पूछते हैं,'' कौन-सा हाजमोला आपको बहुत पसंद है?'' सवाल सुनकर प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और कहती हैं, ''अलबेला आम और चुलबुली इमली।'' 

इसके बाद राजकुमार पूछते हैं कि क्या आप पान पसंद करती हैं, तो प्रियंका कहती हैं, ''मुझे पान से ज्यादा पान पसंद है (पान फ्लेवर टॉफी)'' राजकुमार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, #बीटीएस जब चुलबुली पिंकी और अलबेला अशोक डिनर पर गए।#द व्हाइट टाइगर।''

बताते चलें कि कुछ पिछले साल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे बहुत पसंद किया गया। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे। वहीं, गौरव आदर्श के किरदार ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ट्रेलर में देखने को मिलता है कि गौरव गलत रास्ते पर चलकर एक मामूली नौकर से अमीर आदमी बन जाता है। गौरव की एक्टिंग और उनके डायलॉग्स की जमकर तारीफ हुई। फिल्म द व्हाइट टाइगर का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है। यह फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें