Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra is among seven women who have joined lingerie brand Victoria Secret as it attempts an image makeover

विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मेरे लिए बहुत रोमांचक है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का सिक्का विदेशों में भी चलता है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार हो गया है, जो विक्टोरिया सीक्रेट के साथ...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईThu, 17 June 2021 09:53 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का सिक्का विदेशों में भी चलता है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार हो गया है, जो विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी हैं। विक्टोरिया सीक्रेट ने अपनी सुपर मॉडल्स (जिन्हें एंजेल्स भी कहते हैं) से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कदम आगे बढ़ाया है।

विक्टोरिया सीक्रेट संग जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि विक्टोरिया सीक्रेट सुपर मॉडल्स से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट्स और एंटरप्रेन्योर आदि को मौका दे रहे हैं। इस बीच विक्टोरिया सीक्रेट के सोशल मीडिया से कुछ नए मेंबर्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

प्रियंका सहित सात महिलाएं करेंगी प्रमोट
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य 6 महिलाएं विक्टोरिया सीक्रेट के लिए मॉडलिंग करेंगी, ब्रांड को सलाह देंगी और अपने सोशल मीडिया पर प्रमोशन करेंगी। याद दिला दें कि विक्टोरिया सीक्रेट की लंबे वक्त से हाइपर सेक्सुअलाइज्ड विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के चलते आलोचना हो रही थी।

'द व्हाइट टाइगर' थी आखिरी बॉलीवुड फिल्म
इस बारे में प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि 'एक नया युग हमेशा स्वतंत्रता की भावना लाता है, और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देने में एक भूमिका निभाने का अवसर मेरे लिए बहुत रोमांचक है।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। बता दें कि प्रियंका के खाते में 'मैट्रिक्स' सहित कई और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें